Showing posts with label #चुकंदर #अचार #फायदे. Show all posts
Showing posts with label #चुकंदर #अचार #फायदे. Show all posts

Sunday, 7 May 2023

चुकंदर का अचार और उसके फायदे।

                                                       चुकंदर का अचार


यूं तो चुकंदर कुछ लोगो को बहुत पसंद होता है कुछ को बिलकुल नहीं, लेकिन यदि बात चटपट अचार की हो तो सब के मुह मे पनि  आ जाता है,

तो आइये जाने कैसे हम स्वाद से भरपूर चुकंदर को अपनी रोज़ की आदत मे शुमार कर सकें, जिससे उसके फायदे किसी भी रूप मे क्यू न हो मगर होते लाजवाब हैं।


सामाग्री ।

मसालेदार चुकंदर का अचार

  • 1.35 किलोग्राम ताज़े पूरे चुकंदर
  • 2 कप एप्पल साइडर सिरका या विनेगर (apple cider vinegar)
  • 2 कप पानी
  • 2 कप दानेदार चीनी
  • 3 लहसुन की कलियाँ, बीच से आधी कटी हुई
  • जब आप चुकंदर चुनें तब ध्यान रखें कि कठोर और दाग-धब्बों से रहित हों | छूने पर नर्म या चितकबरे चुकंदर अचार बनाने के लिए उचित नहीं होते | ध्यान रखें कि अच्छी गुणवत्ता वाले चुकंदरों का उपयोग करें |
  • अगर आपके चुकंदरों के साथ साग लगी हुई आई हो तो आप उसे सुरक्षित रख सकते हैं और इसे स्वादिष्ट साग के रूप में पकाकर खा सकते हैं | चुकंदर का साग काटकर और बटर या ऑलिव आयल मिलाकर बहुत स्वादिष्ट लगता है |
इनका अचार बनाने के पहले इन्हें पकाने के लिए यह ज़रूरी है और इन्हें पकाने का सबसे सामान्य तरीका है इन्हें उबलना | चुकंदरों को माध्यम आकार के पानी से भरे पात्र में रखें | अब एक उबाल लायें और फिर आंच कम कर दें | पात्र को ढँक दें और 25-30 मिनट के लिए पकने दें

इसे निकाल कर ठंडा कर के छिलका उतार ले, छोटे छोटे टुकड़ों मे कट लें।


ज़रूरी बात:-  काँच के बर्तन का इस्तेमाल करें अचार को लंबे समये तक रखने क लिए।


एक छोटे पॉट में सिरका, पानी, चीनी और लहसुन मिलाएं | एक उबाल लायें और बीच-बीच में हिलाते जाएँ और फिर आंच धीमी कर दें | इस मिश्रण को 5 मिनट तक पकने दें और फिर इसे आंच से हटा लें और पूरी तरह से ठंडा होने दें ।

आपको इससे पूरी तरह से चुकंदरों को ढँक देना चाहिए | जार को ढँक दें और रेफ्रीजिरेटर में रख दें |

कभी-कभी इस मिश्रण को हिलाते रहा करें जिससे नमक चुकंदर के हर कोने तक पहुँच जाये | 

आप इस चुकंदर के अचार को तीन महीनो तक रख के खा सकते है,

चुकंदर के सिरका वाले पनि का उपयोग भी आपके लिए लाभदायक होता है।


सुभद्रामयूर।

Taste with Health

चुकंदर का अचार और उसके फायदे।

                                                        चुकंदर का अचार यूं तो चुकंदर कुछ लोगो को बहुत पसंद होता है कुछ को बिलकुल नहीं, लेकिन...