बात आम के आचार की हो, तो दादी माँ या माँ के हाथों की ही याद आती है, लेकिन आज कल की भाग दौड़ की जिंदगी मे न जाने सब कहा छूटा जा रहा है,
उसी के चलते सोचा झट से चटपटा तीखा आम का आचार बनाने का मन हुआ,
तो लीजिये झट पट आचार की रेसेपि तैयार है,
सामग्री
1 kilo कच्चे आम
200 gram सरसों का तेल
100 gram नमक
50 gram हल्दी पाउडर
50 gram सोंफ
50 gram मैंथी
50 gram पीली सरसों
1/4 टी स्पून हींग
2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
बनाने की विधि - How to make आम का आचार रेसिपी (Aam Ka Achar)
आम का आचार बनाने के लिए सबसे पहले आम को ले और उन्हें कुछ घंटो के लिए पानी में भिगो कर रख दे। अब कुछ समय बाद आम को ले और छिलके सहित छोटे छोटे टुकड़ो में काट कर रख ले।
अब मेथी, सौफ और पीली सरसो को ले और मिक्सी में बारीक़ पीस ले। अब एक कढ़ाई ले उसमे तेल डालकर गरम करे। गरम तेल में पिसे हुए मसाले, हींग, हल्दी, नमक, लाल मिर्च डाले साथ ही आम के कटे हुए टुकड़े भी डाले और मसालों के साथ मिक्स करे।
मसालों को आम के टुकड़ो के साथ अच्छे से मिक्स करे गैस बंद करके कुछ देर के लिए कढ़ाई को ढक कर रख दे।
आम का आचार बनने के लिए तैयार है। इसे एक जार में भरे और धुप में 2-3 दिनों तक रोजाना रखे। इससे आम का छिलका मुलायम हो जाएगा और आपका आचार भी स्वादिष्ट।
2-3 दिनों के बाद आपका आम का आचार बनकर तैयार हो जाएगा इसे आप अपने खाने में इस्तेमाल कर सकते है और बाकि लोगो को भी स्वादिष्ट आचार खिला सकते है।