चुकंदर का अचार
यूं तो चुकंदर कुछ लोगो को बहुत पसंद होता है कुछ को बिलकुल नहीं, लेकिन यदि बात चटपट अचार की हो तो सब के मुह मे पनि आ जाता है,
तो आइये जाने कैसे हम स्वाद से भरपूर चुकंदर को अपनी रोज़ की आदत मे शुमार कर सकें, जिससे उसके फायदे किसी भी रूप मे क्यू न हो मगर होते लाजवाब हैं।
सामाग्री ।
मसालेदार चुकंदर का अचार
- 1.35 किलोग्राम ताज़े पूरे चुकंदर
- 2 कप एप्पल साइडर सिरका या विनेगर (apple cider vinegar)
- 2 कप पानी
- 2 कप दानेदार चीनी
- 3 लहसुन की कलियाँ, बीच से आधी कटी हुई
- जब आप चुकंदर चुनें तब ध्यान रखें कि कठोर और दाग-धब्बों से रहित हों | छूने पर नर्म या चितकबरे चुकंदर अचार बनाने के लिए उचित नहीं होते | ध्यान रखें कि अच्छी गुणवत्ता वाले चुकंदरों का उपयोग करें |
- अगर आपके चुकंदरों के साथ साग लगी हुई आई हो तो आप उसे सुरक्षित रख सकते हैं और इसे स्वादिष्ट साग के रूप में पकाकर खा सकते हैं | चुकंदर का साग काटकर और बटर या ऑलिव आयल मिलाकर बहुत स्वादिष्ट लगता है |
इनका अचार बनाने के पहले इन्हें पकाने के लिए यह ज़रूरी है और इन्हें पकाने का सबसे सामान्य तरीका है इन्हें उबलना | चुकंदरों को माध्यम आकार के पानी से भरे पात्र में रखें | अब एक उबाल लायें और फिर आंच कम कर दें | पात्र को ढँक दें और 25-30 मिनट के लिए पकने दें
इसे निकाल कर ठंडा कर के छिलका उतार ले, छोटे छोटे टुकड़ों मे कट लें।
ज़रूरी बात:- काँच के बर्तन का इस्तेमाल करें अचार को लंबे समये तक रखने क लिए।
एक छोटे पॉट में सिरका, पानी, चीनी और लहसुन मिलाएं | एक उबाल लायें और बीच-बीच में हिलाते जाएँ और फिर आंच धीमी कर दें | इस मिश्रण को 5 मिनट तक पकने दें और फिर इसे आंच से हटा लें और पूरी तरह से ठंडा होने दें ।
आपको इससे पूरी तरह से चुकंदरों को ढँक देना चाहिए | जार को ढँक दें और रेफ्रीजिरेटर में रख दें |
कभी-कभी इस मिश्रण को हिलाते रहा करें जिससे नमक चुकंदर के हर कोने तक पहुँच जाये |
आप इस चुकंदर के अचार को तीन महीनो तक रख के खा सकते है,
चुकंदर के सिरका वाले पनि का उपयोग भी आपके लिए लाभदायक होता है।
सुभद्रामयूर।
No comments:
Post a Comment